बलरामपुर: जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2357 मरीजों का हुआ उपचार, सीएमओ ने महदेइया में मेले का किया निरीक्षण
15 जून रविवार सुबह 9 बजे से 2 बजे तक जिले के इकतीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया।सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य के मेले का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2357 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया,जिसमें 983 पुरुष,778 महिलाएं तथा 596 बच्चे शामिल है