बलरामपुर: सेवा भारती की बैठक भगवतीगंज राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न, आगामी कार्यक्रम पर हुई चर्चा
15 जून रविवार शाम 4 बजे सेवा भारती इकाई बलरामपुर अवध प्रांत की बैठक भगवतीगंज राधा कृष्ण मंदिर पर संपन्न हुई।बैठक में किशोरी विकास वर्ग प्रशिक्षण की टीम के वापस आने पर उनके कार्य कुशलता पर चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में विभाग महामंत्री बीडी जायसवाल अध्यक्ष रूपेश मिश्रा, सुनीता सिंह, अमन चौहान,श्याम केशरवानी आदि मौजूद रहे