बलरामपुर: महमूद उल हक बलरामपुरी को मिला श्री माखनलाल चतुर्वेदी नव उदय सम्मान, भोपाल की साहित्यिक सेवा में नव उदय ने किया सम्मानित
जनपद बलरामपुर में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन के साथ रचनात्मक प्रतिभा के साहित्य सेवा करने वाले शिक्षक एसआरजी व जिला स्काउट मास्टर महमुदुल हक बलरामपुरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उनके साहित्य सेवा के अभूतपुर प्रयासों के लिए नव उदय पब्लिकेशन के कवि श्री माखनलाल चतुर्वेदी नव उदय सम्मान से सम्मानित किया गया।