हरदोई: देहात पुलिस ने फौजी के बैग को चुराने वाले तीन चोरों को सामान सहित किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2025 1 नवंबर को रायबरेली के ग्राम चुरवा थाना बछरावां निवासी अजय सिंह जो बरेली में आर्मी में तैनात हैं ने कोतवाली देहात हरदोई पर तहरीर दी गई कि वह हरदोई रेलवे स्टेशन से निकलकर अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिये अपने सामान सहित ऑटो रिक्शा में बैठे थे। रास्ते में कन्डोना मोड़ के निकट वह टॉयलेट के लिये उतरे, तभी रिक्शा में रखा बैग चोरों ने चुरा किया।