खगड़िया: रसौक में घर बनाने को लेकर मारपीट, एक घायल, सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है
जिले के रसौक गांव में सोमवार को 2:00 बजे घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक घायल हो गए। घायल की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौक गांव निवासी मोहम्मद मसराल के रुप में किया गया। घायल ने बताया कि मेरे जमीन के कुछ हिस्से में पड़ोसी ने घर बना रहा था। जिसको रोकने के लिए गये तो मुझे लाठी से पीट-पीट कर घायल कर दिया।