इटारसी: अंडे के ठेले में सिलेंडर ब्लास्ट के मामले मे दुकान संचालक पर चार दिन बाद थाने में मामला दर्ज, तीन लोग झुलसे थे
सड़क किनारे अंडे-आमलेट के ठेले पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने के मामले में पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे चार दिन बाद ठेला संचालक संतोष कहार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हादसे में एक पुलिस आरक्षक समेत तीन लोग झुलस गए थे। पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग और लापरवाही को दुर्घटना की मुख्य वजह बताया है। पुलिस के अनुसार, घटना 26 जुलाई की है।