टीकमगढ़: नजाई मंडी में सड़क पर ठेले लगाने पर रोक:
पर्ची सिस्टम से दुकान आवंटित, टीकमगढ़ में दुकानदारों को व्यवस्थित किया
टीकमगढ़ नजाई सब्जी मंडी में मंगलवार को दुकानदारों को उनकी निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित किया गया। नगर पालिका कर्मचारी यातायात पुलिस और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। दुकानदारों को अनाउंसमेंट के जरिए आवत जगह पर बैठने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए।