जगदलपुर: वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए बस्तर संभाग में 180 कॉम्बेट दल गठित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
वर्षाकाल में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिला स्तर के साथ-साथ विकासखंड और सेक्टर स्तर पर विशेष कॉम्बेट दलों का गठन किया गया है, वहीं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक विकासखंड में अलग चिकित्सा सहायता टीम भी बनाई गई है।