लेस्लीगंज: लेस्लीगंज–पांकी मार्ग पर सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत, सड़क की बदहाली और गड्ढों पर उठे सवाल
पलामू जिले के लेस्लीगंज–पांकी मुख्य मार्ग पर टर्निंग के दौरान हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक रतन कुमार साव की मौत हो गई। मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव निवासी रतन कुमार साव उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार,जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क की स्थिति खराब है और सड़क पर गड्ढा मौजूद है। परिजनों का आरोप है कि सड़क पर बने