कांके: कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 12, 2026 कांके थाने क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।