कोंडागांव: कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कोंडागांव कृषि विभाग ने जिले के 32 कृषि केंद्रों से नमूनों के लिए सैंपल
आगामी खरीफ कृषि वर्ष 2024 25 को देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि, कल्चर इत्यादि कृषि आदान सामग्री के गुण नियंत्रण हेतु जिले के विकासखण्डों के सहकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओ का नमूना लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला भेजने हेतु जिले के 35 केंद्रों से सैंपल लिया गया।