कोंडागांव: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा 1 जून को विकासनगर में एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन विकासनगर में 1 जून को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक पूर्वसैनिक सुब्रत साहा ने अपील की है। इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच की जायेगी।