महोबा: धरौन गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश, गंभीर हालत में झांसी किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | Apr 7, 2026 25 वर्षीय राहुल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में झांसी रेफर कर दिया गया। युवक के इस कदम से परिवार में हड़कंप मच गया है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और परिजन भी कुछ बताने से बच रहे हैं।