पतरघट: पतरघट थाना परिसर में पुलिस पब्लिक के साथ की बैठक,विधि व्यवस्था पर हुई चर्चा, थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने रखी अपनी बातें
पतरघट थाना पर पुलिस पब्लिक बैठक में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु संवाद का आदान-प्रदान किया गया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा पतरघट को अपराधमुक्त बनाना उनका पहली संकल्प है। क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के लिए प्रत्येक माह थाना क्षेत्र में पुलिस और पब्लिक का संवाद किया जाएगा। ताकि पुलिस और पब्लिक के बीच दोस्ताना संबंध कायम रहे।