पतरघट: पस्तपार थाना क्षेत्र के जलैया बस्ती में सरकारी सड़क की जमीन कब्जा किए जाने के विरोध में जमकर हुई मारपीट
पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत जलैया बस्ती स्थित वार्ड एक में एक सरकारी सड़क की जमीन कब्जा किए जाने का विरोध करना मंहगा पड़ गया सड़क की जमीन अतिक्रमण का विरोध किए जाने पर अवैध हथियार से लैस दर्जनों की संख्या में स्थानीय दबंगों ने महेश्वरी यादव के घर पर पहुंचकर घर को घेर लिया तथा महेश्वरी यादव सहित उसके सभी परिजनों को बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया।