पतरघट: पतरघट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं का हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण, फैमिली प्लानिंग पर की गई चर्चा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरघट में शनिवार को प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम (एफपीएलएमआईएस) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।अब स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकर्ता परिवार नियोजन के लिए उपयोग आने वाली गर्भ निरोधक सामग्रियों की मांग कागजों के बजाय ऐप के द्वारा की जाएगी।