करपी: कुरकुरी गांव में रानी कुमारी ने जहर खाकर जान दी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
Karpi, Arwal | May 9, 2026 किंजर थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव निवासी 29 वर्षीय रानी कुमारी ने शुक्रवार की रात 10:00 बजे जहर खाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही किंजर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा ।मृतका के भाई रवि रंजन ने पति एवं ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है तथा कार्रवाई की मांग की है।