बैरसिया: मिसरोद में रिटायर्ड SBI अधिकारी से धोखाधड़ी, ठगों ने ₹5.44 लाख ठगे
Berasia, Bhopal | May 17, 2026 भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिटायर्ड SBI अधिकारी के साथ धोखाधड़ी, इंटरनेट पर सर्च किया पेंशन कार्ड, थोड़ी देर में ठगों ने ऐंठ लिए 5.44 लाख रुपये। आपको बता दें कि भोपाल के मिसरोद क्षेत्र स्थित इंडस टाउन में रहने वाले एसबीआइ के रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। पेंशन कार्ड से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च करना उन्हें भारी पड़ गया।