रामानुजगंज: फर्जी केसीसी ऋण मामले को लेकर किसानों ने शासन से की गुहार
रामानुजगंज मंगलवार पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान बिक्री भुगतान शीघ्र कराने तथा कथित फर्जी केसीसी ऋण प्रकरण को निरस्त करने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना केसीसी ऋण दर्शाए जाने के कारण धान बिक्री की राशि का भुगतान प्रभावित हो रहा है,