चैनपुर: बेन्दोरा गांव में आठ बकरियों की चोरी, किसानों को हुआ बड़ा नुकसान
Chainpur, Gumla | Jul 19, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के बेन्दोरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर स्थानीय पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह ग्यारह बजे बताया गया कि देर रात चोर गांव में सूमो गोल्ड वाहन से पहुंचे और अलग-अलग घरों से कुल आठ बकरियों की चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।