इटावा: सदर इलाके में सुमेर सिंह किला के पास मिट्टी के पहाड़ों की कटाई पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इटावा प्रशासन पर उठाए सवाल
Etawah, Etawah | Apr 16, 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मंगलवार रात किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इटावा समेत पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से इटावा स्थित ऐतिहासिक सुमेर सिंह किले के पास हो रहे अवैध खनन और मिट्टी के टीलों की कटाई को लेकर कड़ा संदेश दिया है।