इटावा: अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैराथन दौड़ और योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Etawah, Etawah | Apr 15, 2025 अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार सुबह 9 बजे ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैराथन दौड़ और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने न केवल दौड़ में हिस्सा लिया, बल्कि सामूहिक योगाभ्यास में भी भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे चला।