इटावा: शास्त्री चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक को एंबुलेंस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया
Etawah, Etawah | Apr 15, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शास्त्री चौराहे के समीप रिद्धि-सिद्धि स्वीट्स के सामने बाइक से जा रहे अज्ञात युवक को सोमवार की सुबह अज्ञता वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वहीं राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एबुलेंस कर्मियों को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही एबुलेंस कर्मियों ने घायल पड़े युवक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया।