अररिया: अररिया में जनगणना 2027 को लेकर स्व-गणना का कार्य आज से प्रारंभ हुआ
Araria, Araria | Apr 17, 2026 भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला पदाधिकारी ने शुक्रवार को 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 2 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा।