लक्ष्मीपुर: नजारी गांव में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नजारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित प्रमोद कुमार साह ने शनिवार को 3 बजे एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कोर्ट के आदेश के बाद अपना खेत जोतने पहुंचे थे।