देवेंद्रनगर: देवरी गढ़ी उप स्वास्थ्य केंद्र में ₹55 लाख का घटिया निर्माण कार्य, खुद की निगरानी और खुद ही जांच!
देवरी गढ़ी में 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र भवन को लेकर उठ रहे सवाल अब पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सीधा प्रहार कर रहे हैं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों के गंभीर आरोपों के बीच सब इंजीनियर सिद्धार्थ बोरकर के बयान इस पूरे मामले को और अधिक विवादों में ला खड़ा कर रहे हैं।