बरेली: जनसुनवाई में मां रो पड़ी, DM बरेली ने संभाली कमान, किडनी पीड़ित बच्चे को तुरंत पहुंचाया अस्पताल
बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह का संवेदनशील चेहरा एक बार फिर देखने को मिला। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक गरीब मां अपने बीमार बच्चे को लेकर पहुंची और मदद की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि बच्चे की दोनों किडनी खराब हैं और आर्थिक तंगी के चलते उसका आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह ने तुरंत कार्रवाई की।