बांसवाड़ा हादसे के बाद डूंगरपुर में एक्शन, ओवरलोड स्कूल वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बांसवाड़ा में हुए दर्दनाक स्कूल वाहन हादसे के बाद अब डूंगरपुर पुलिस और यातायात विभाग भी पूरी तरह एक्शन मोड में है। राज्य सरकार के निर्देश पर आज सुबह शहरभर में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही कई बालवाहिनियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। सुबह स्कूल समय पर पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर नाकेबंदी कर स्कूल बसों, ऑटो और वैन की जांच की। फिटनेस, ब्रेक और सीटिंग क्षमता की पड़ताल में कई वाहन नियमों की धज्जियां उड़ाते मिले। कई ऑटो और वैन में तय क्षमता से कई गुना ज्यादा बच्चे बैठे मिले, जिनकी सुरक्षा खतरे में थी। पुलिस ने ऐसे वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया और चालकों व स्कूल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में ओवरलोडिंग मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इ�