हरदा: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू: हरदा में पुलिसकर्मियों को सिखाए जा रहे हैं सेवा, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के गुर
Harda, Harda | Jun 1, 2026 उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर पुलिस विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज 1 जून दोपहर 3 बजे हरदा जिले में पुलिस, होमगार्ड और एसएफ जवानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सिंहस्थ 2028 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस विभाग अभी से जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुट गया है।