होशंगाबाद नगर: देहात पुलिस की कार्रवाई: नर्मदा इंफ्राटेक कॉलोनी से 20 वर्षीय युवक से ₹1 लाख की अवैध शराब जब्त
नर्मदापुरम में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देहात थाना पुलिस ने रविवार को 29 पेटी शराब जब्त की है। सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे देहात पुलिस ने बताया बबूल के पेड़ के पास छिपाकर रखी गई इस शराब की कीमत करीब 1.01 लाख रुपए है। पुलिस ने मौके से 20 वर्षीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शराब माफिया और उसका एक साथी चकमा देकर फरार होने हो गए।