पूरनपुर: टांडा छत्रपति में अवैध शराब की शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति निवासी कीर्ति देवी ने शनिवार दोपहर जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में पुलिस पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उसने गांव में अवैध कच्ची शराब के कारोबार की शिकायत की थी, जिसके बाद रंजिशन उसके परिवार को निशाना बनाया गया। आरोप है कि शुक्रवार की मध्यरात्रि पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में घुसे।