जमुई: त्रिपुरारी घाट नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | May 16, 2026 क्यूल नदी स्थित त्रिपुरारी घाट में नहाने के दौरान शनिवार को दिन के 11:30 बजे 15 वर्षीय किशोर डूब गया। साथियों के द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से फौरन डूबते हुए किशोर को निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।