झांसी: बाबा साहब के सम्मान में कांग्रेस ने महानगर में निकाला पैदल मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Dec 24, 2024 भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्र व्यापी बाबा साहब डा. अम्बेडकर सम्मान मार्च का शुभारम्भ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने डा. अम्बेडकर पार्क कचहरी चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा का दूध से अभिषेक व माल्यार्पण कर किया।