शिवगंज: शिवगंज के कनाकोलर में बुजुर्ग महिला पर हमले कर लूट का मामला, पुलिस ने मास्टर माइंड को किया गिरफ्तार
कानाकोलर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब वारदात के मास्टरमाइंड दिनेश कुमार को भी धर दबोचा गया है। जानकारी के मुताबिक करीब 70 वर्षीय लक्ष्मीबाई देवासी के घर में देर रात घुसकर बदमाशों ने हमला किया