कोंडागांव: कोंडागांव में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में सर्वे अभियान तेज, वंचितों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा
कोंडागांव जिले के विकासखण्ड केशकाल में “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव में सर्वे कार्य तेजी से किया जा रहा है। एनसीएईआर (NCAER) सर्वेक्षण के आधार पर व्यक्तिमूलक योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित है। गोंडी भाषा में “बस्तर मुन्ने” का अर्थ “अग्रणी बस्तर” होता है। आज बुधवार शाम 4 बजे जारी विज्ञप्ति में बताया गया