मंझनपुर: आरक्षी भर्ती परीक्षा पर एसपी की पैनी नजर, परीक्षा के दूसरे दिन कौशाम्बी जिले में केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं आदि की जांच की है।