सेन्हा: सेन्हा अरु पंचायत में सरहुल पूर्व संध्या का भव्य आयोजन, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण संदेश
सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत में शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे आदिवासी रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से सरहुल पूर्व संध्या उत्सव मनाया गया। इस आयोजन की शुरुआत स्थानीय ग्राम अरु के पहान पुजार और कार्यक्रम के संरक्षक, जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की द्वारा पारंपरिक विधि से पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।