हुलासगंज: हुलासगंज में नामांकन अभियान: विद्यालय सरमा के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, कहा- आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे
हुलासगंज प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सरमा में नामांकन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान शिक्षक कुमारी अर्चना सिन्हा के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों ने पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान लोगों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।