घोड़ाडोंगरी: पांढरा गांव में 13 साल के बालक के साथ महिला ने की मारपीट, 100 डायल ने घायल बालक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कराया भर्ती
पांढरा गांव में 13 साल के बालक साथ एक महिला ने मारपीट की। 100 डायल ने घायल बालक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 100 डायल से मिली जानकारी के अनुसार पांढरा गांव में 13 साल के बालक साथ एक महिला ने मारपीट की। घर के सामने सीरीज लगाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने बालक के साथ मारपीट की।