घोड़ाडोंगरी: कालीमाई क्षेत्र में अनियंत्रित होकर मवेशी से टकराई बाइक, एक युवक हुआ घायल
कालीमाई क्षेत्र में शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। 100 डायल ने घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 100 डायल के पिंटू नागले ने बताया कि कालीमाई क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सूखाढाना गांव निवासी मनमोहन घायल हो गया।