आगरा: लॉयर्स कॉलोनी कट पर दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने डिवाइडर से टकराया, लंबा जाम, राहगीरों को हुई मुश्किल
Agra, Agra | Jan 26, 2026 थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दिल्ली हाईवे, लॉयर्स कॉलोनी कट पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक का पहिया क्षतिग्रस्त हुआ। घटना के कारण हाईवे पर सिकंदरा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पुलिस मौके पर देर से पहुंची।