आगरा: कोठी मीना बाजार के सामने सत्तो लाला फूड कोर्ट में आग लगी, कैबिनेट मंत्री ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Agra, Agra | Jan 26, 2026 आगरा के शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार के सामने सत्तो लाला फूड कोर्ट में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। सूचना पर कैबिनेट मंत्री एवं दक्षिण विधानसभा विधायक माननीय योगेंद्र उपाध्याय जी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापारियों के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी।