आगरा: बोदला से राजामंडी स्टेशन जाते समय ऑटो में छूटा आभूषणों से भरा बैग, थाना लोहामंडी पुलिस ने 6 घंटे में खोजकर सौंपा
Agra, Agra | Jan 26, 2026 आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में बोदला चौराहा से राजामंडी रेलवे स्टेशन जाते समय एक महिला का कीमती सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी व ऑटो चालकों से पूछताछ कर मात्र 6 घंटे में बैग बरामद कर महिला को सकुशल सौंप दिया। बैग पाकर महिला ने पुलिस की सराहना की।