आगरा: नाई की मंडी पुलिस ने पंचकुईयाँ कब्रिस्तान से दो चोरों को किया गिरफ्तार, होटल से चोरी की ₹18,540 बरामद
Agra, Agra | Jan 26, 2026 थाना नाई की मंडी पुलिस ने होटल में शादी समारोह के दौरान हुई नकदी चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंचकुईयाँ कब्रिस्तान से दो अभियुक्त करन व सुमित को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹18,540 की नकदी बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने होटल के कमरे से रुपये चोरी करने की बात कबूल की है।