मेड़ता: किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीआर चौधरी और विधायक ने मोकलपुर पीएचसी का किया अवलोकन
Merta, Nagaur | Nov 1, 2025 किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीआर चौधरी एवं मेड़ता के विधायक लक्ष्मण कलरू ने मेड़ता क्षेत्र के मोकलपुर गांव की पीएचसी का अवलोकन किया। इस दौरान पीएचसी की चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पीएचसी की व्यवस्थाएं देखी।