सैदपुर: 2007 से 2022 तक के मुकदमों से गायब 12 गैर जमानती वारंटियों को पुलिस ने विभिन्न जगहों से किया गिरफ्तार
सैदपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में बीते कई वर्षों से फरार चल रहे वांछित 12 वारंटियों को कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। सैदपुर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। ये सभी विगत कई वर्षों से मुकदमों में पेशी से बचते आ रहे थे।