बखरी: विश्व पर्यावरण दिवस पर बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण
बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रशासनिक और न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इसमें फलदार और छायादार पौधा का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एसीजेएम मनोज कुमार सिंह,नयायिक दंडाधिकारी आदित्य आनंद एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ आदि शामिल थे।