चंडीमंदिर टोल के पास सड़क दुर्घटना में घायल बेटी की मदद के लिए तुरंत आगे आए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आज जनसेवा और मानवता का परिचय देते हुए चंडीमंदिर टोल के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एवं लहूलुहान एक युवती की तत्काल मदद की। कार्यक्रम से लौटते समय जैसे ही उन्होंने दुर्घटना देखी, उन्होंने अपना काफिला तुरंत रुकवाया और घायल बेटी को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अस्पताल में डॉक्टरों से घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके समुचित उपचार एवं सभी आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवती के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुश्किल समय में जरूरतमंद की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल बेटी जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच सुरक्षित लौटे।