संतकबीरनगर के सरदार पटेल विद्यालय में पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल का प्रभाव और ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने सबको नियमों का पालन करने का आह्वान किया है।