मकेर: हैजलपुर में कटाव निरोधक कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण , 30 जून तक पूरा करने का निर्देश
Maker, Saran | Jun 28, 2026 सारण जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मकेर प्रखंड के हैजलपुर में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्य लगभग 92% पूरा हो चुका है। इस पर डीएम ने शेष कार्य को हर हाल में 30 जून 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया।